{"_id":"5aeb210f4f1c1b23338b667e","slug":"man-raped-woman-with-help-of-a-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा सटाकर महिला को ले गया गांव के बाहर, रेप करने के बाद दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर तमंचा सटाकर महिला को ले गया गांव के बाहर, रेप करने के बाद दी ये धमकी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 May 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सख्त कानूनों के बावजूद महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी के इटावा जिले के भरथना में एक गांव में तमंचे के बल पर दबंग ने महिला से दुष्कर्म किया। बुधवार रात को महिला घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव का दबंग घर में घुस आया और कनपटी में तमंचा लगाकर गांव के बाहर ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।
गांव में रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह अकेली रहती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात एक बजे सुनील घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर डरा धमकाकर जबरिया उठाकर गांव के बाहर ले गया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच राजू भी आ गया।
उसने महिला को पकड़ लिया और सुनील ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने के पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि दोनों ही आरोपी शातिर हैं। उनकी गांव में शिकायतें अधिक हैं। उनकी तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।