फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man illegal relationship with woman, killed by beating

महिला से अवैध संबंधों के चलते परिजनों के सिर पर सवार हुआ खून, हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 19 Oct 2019 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
man illegal relationship with woman, killed by beating
लोगों ने पीट पीट कर युवक काे मार डाला (मृतक अखिलेश मिश्रा) - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में महिला से अवैध संबंधों से तंग परिजनों व ग्रामीणों ने करवा चौथ की शाम खुद इंसाफ करते हुए नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर अखिलेश कुमार मिश्रा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। महिला को भी पीटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर के भाई ने थाने में छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिस्ट्रीशीटर पर मध्यप्रदेश के सतना और यूपी के चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ समेत 11 मामले दर्ज हैं। अखिलेश कुमार मिश्रा (36) पुत्र धर्मपाल नॉदी गांव निवासी था। गांव की शादीशुदा महिला से उसके मधुर संबंध थे।
विज्ञापन

महिला का पति दूसरे जिले में मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में अखिलेश अक्सर उसके घर आता-जाता था। यह बात परिजनों व पड़ोसियों को पसंद नहीं थी। 7 अगस्त को सास-ससुर ने विरोध भी किया था, तब हिस्ट्रीशीटर ने उनको पीट दिया और वे गांव छोड़कर चले गए।

बृहस्पतिवार को अखिलेश ने परिजनों और पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर परिजनों ने महिला पर दबाव डालकर शाम सात बजे अखिलेश को बुलवाया। शराब के नशे में  अखिलेश महिला के घर पहुंचा तो परिजनों और पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दे डाला। 

सीओ राजापुर विजयेंद्र द्विवेदी, थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे और घायल हिस्ट्रीशीटर व महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से हिस्ट्रीशीटर को स्वरूप रानी मेडिकल कालेज प्रयागराज व महिला को सतना जिला अस्पताल भेजा गया।

शुक्रवार को प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। उसके भाई धर्मेंद्र मिश्र ने नीरज, विकास, शानू पुत्रगण मुन्नीलाल, नीलेश पुत्र मुन्ना, गोविंद पुत्र अयोध्या व मुन्नीलाल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि अखिलेश वर्ष 2001 में पहाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर घोषित हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed