{"_id":"5cdd6077bdec22078534674e","slug":"man-dies-in-road-accident-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौटते समय ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बीस दिन पहले लौटा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौटते समय ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बीस दिन पहले लौटा था घर
Thu, 16 May 2019 06:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद युवक का रोता बिलखता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में चचेरे भाई की बरात से वापस आते समय बाइक और ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शमसाबाद थाना क्षेत्र के कुइयांधीर गांव निवासी गिरीश चंद्र का बेटा ब्रजमोहन (38) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
ब्रजमोहन करीब बीस दिन पहले ही घर आया था। बुधवार को पारिवारिक चाचा दुर्विजय के बेटे रोहित की बरात अमृतपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में थी। रोहित भी बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके साथ बाइक से गुजरात के अहमदाबाद निवासी बहनोई राजेश व कुइयांधीर निवासी गोपाल भी थे।

रात करीब साढ़े बारह बजे ब्रजमोहन, राजेश और गोपाल एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। तभी ताजपुर गांव के पास बनी पुलिया पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां ब्रजमोहन को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों को परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए। राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के दो बच्चे एक बेटा अहम (5) और बेटी मुस्कान (9) है। ब्रजमोहन की पत्नी मीरा की पांच वर्ष पूर्व बेटे के जन्म के समय मौत हो गई थी।