{"_id":"5cffb6a6bdec220775595e18","slug":"man-died-when-he-want-to-catch-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस में चढ़ते समय पहिये के नीचे आया युवक, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस में चढ़ते समय पहिये के नीचे आया युवक, दर्दनाक मौत
Tue, 11 Jun 2019 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिचारा गल्ला मंडी के पास चलती बस में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसल जाने से वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे बस चालक को पुलिस ने पीछा करके पांच किमी आगे पकड़ लिया।
बस को कब्जे में लेकर चालक को जेल भेज दिया गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी मनोज कुमार रोडवेज बस लेकर रात को महोबा से कानपुर जा रहा था। तभी ग्राम चिचारा की गल्ला मंडी के पास कुछ लोगों ने बस को रुकवाया और नीचे उतरकर बाथरूम के लिए चले गए।

दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोचा
चार सवारियां बस में चढ़ गई लेकिन कानपुर नगर के परमपुरवा निवासी हितेश (30) पुत्र अयोध्या प्रसाद रह गया। बस चलने के बाद वह चलती बस में चढ़ने लगा। तभी पैर फिसल जाने के कारण बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर भागने लगा। तभी राहगीरों ने खन्ना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने करीब पांच किमी दूर तक पीछा करके बस चालक मनोज कुमार को दबोच लिया और रोडवेज बस को थाना खन्ना में खड़ा करा दिया। जिससे बस में यात्रा कर रही सवारियों को रात में खासी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक के भाई रोहित प्रजापति ने चालक के खिलाफ थाना खन्ना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।