फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man died in road accident in fatehpur

वन-वे में घुसे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, घर पहुंची मौत की खबर तो मच गया कोहराम

Fri, 09 Aug 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
man died in road accident in fatehpur
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के खागा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे प्लांट से गिट्टी खाली कर लौट रहे डंपर ने शुक्रवार सुबह खासमऊ में बाइक सवार फेरीवाले को टक्कर मार दी। पिछले पहिए से कुचल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार के पास हेलमेट नहीं मिला है। किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुखपत का बेटा शिवप्रसाद (30) फेरी लगाकर अचार बेचने का काम करता था। वह फेरी करने सुबह घर से निकला था।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ आईटीआई कालेज के पास सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। कुचल जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। महिंचा मंदिर से चौकी पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस भेजकर यातायात बहाल कराया। पुलिस को कपड़ों की तलाशी में मोबाइल मिला। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। उसकी पत्नी गीता देवी, मां शांति देवी का हादसा सुनते ही हाल बेहाल हो गया। शिवप्रसाद मूलरूप से कौशांबी के कनवार निवासी थे।


परिजनों ने बताया कि शिवप्रसाद की बड़ी बेटी रचना (12), सूरज(10), दीपिका (8), विकास (6), सलोनी (6), दो माह की एक बेटी है। परिवार का भरण पोषण उसकी कमाई से होता था।  चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि वन-वे होने के कारण डंपर और बाइक एक लेन में थे। डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार के पास हेलमेट नहीं मिला। सिर कुचल जाने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed