फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man committed suicide in unnao

मंगेतर की इस मांग को पूरी न कर पाया तो खा लिया जहर, सबके गले से नहीं उतरी ये बात

Sun, 21 Apr 2019 08:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in unnao
फाइल फोटो
यूपी में उन्नाव जिले के औरास मदारीखेड़ा गांव में युवक अपनी मंगेतर की मांग पूरी न कर पाया तो जहर खा लिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव निवासी सुराना पत्नी सुखलाल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उसने अपने बेटे मुकेश (26) की शादी गांव की ही एक युवती के साथ तय की थी। सुराना का आरोप है कि युवती ने अपनी मां और पिता के कहने पर शुक्रवार को बेटे मुकेश से 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

जब मुकेश ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो युवती ने बेटे को खूब खरीखोटी सुनाते हुए जहर खा लेने को कह दिया। बेटे ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

शनिवार सुबह 4 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद सुराना ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed