फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man body found in hardoi wife says its a murder

युवक के शरीर पर खरोंच के निशान और सिर से बहता खून, पत्नी बोली..घर से निकले फिर नहीं लौटे

Sat, 01 Jun 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
man body found in hardoi wife says its a murder
युवक का शव मिला (सांकेतिक तस्वीर)
हरदोई में गुरुवार से लापता शाहजहांपुर निवासी मजदूर का शव शुक्रवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर खरोच के निशान हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। शाहजहांपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी शेरू (25) पुत्र ओमप्रकाश मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटी और एक बेटा है। मां रामबेटी ने बताया कि शेरू गुरुवार को मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। पत्नी ने फोन मिलाया तो बंद था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार देर शाम शेरू का शव देहात कोतवाली क्षेत्र में चरौली गांव के पास चौपाल सागर के पीछे खेत में पड़ा मिला। चरौली गांव के लोगों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मृतक की मां रामबेटी और भाई राहुल मौके पर पहुंचे। मां ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल महेशचंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed