फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man arrested due to blackmail a woman

सऊदी में रहकर युवती की अश्लील फोटो की थी वायरल, फिर करने लगा ये मांग, ईद में आया घर तो हुआ ये हाल

Tue, 11 Jun 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
man arrested due to blackmail a woman
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर में करीब छह साल पहले एक युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सऊदी से आरोपी ने फोटो फेसबुक में डाली थी। 50 हजार रुपये मिलने पर हटाई थी और अब दोबारा दो लाख रुपये मांग रहा था। ईद के मौके पर घर आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। 
विज्ञापन


हुसैनगंज थाने के एक गांव की युवती छह साल पहले बीए की परीक्षा देने पड़ोसी के एक रिश्तेदार मोइम्मद नईम के घर आई थी। नईम का घर शहर कोतवाली के बेलदरइया मोहल्ले में है। वहां नईम ने उसका नहाते समय वीडियो व फोटो बना लिया गया था। दोनों परिवारों के बीच मधुर संबंध थे। नईम सऊदी में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन


 

लड़की की शादी होने के बाद फेसबुक पर डाल दी थी फोटो

चार साल पहले नईम ने युवती के मोबाइल पर फोन किया। उसे फोटो वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह परिवार को आरोपी का मोबाइल नंबर मिला। परिवार ने आरोपी को काफी समझाया लेकिन वह लगातार धमकाता रहा। इधर, छह माह पहले लड़की की शादी तय हुई। भनक लगने पर आरोपी ने दो माह पहले फेसबुक में फोटो डाली।

फोटो डालते ही परिवार घबरा गया। आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये डाल दिए। आरोपी ने फोटो को फेसबुक से हटा दिया। एक पखवारे पहले लड़की की शादी थी। आरोपी ने परिवार को धमका कर दोबारा दो लाख रुपये मांगे। घबराए परिवार ने पुलिस की मदद ली। इधर, पुलिस को आरोपी के ईद में सऊदी से आने का पता लगा।

 

सऊदी से फतेहपुर आया युवक तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने कुछ साथियों को भी फोटो वायरल की है। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर सोमवार रात आईटी एक्ट के तहत धमकाने, ब्लैकमेल कर धन वसूलने की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नईम को पकड़ लिया गया है।

उसने जिला अस्पताल के सामने नौशाद पान वाले को फोटो शेयर की है। नौशाद ने उस शेयर फोटो को अपने पास दोबारा जरूरत पर देने के भरोसे के साथ सुरक्षित रखा है। इस वजह से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed