{"_id":"68be582d3b516e8a4204cecb","slug":"man-along-with-his-friends-burnt-a-woman-alive-by-pouring-petrol-on-her-in-farrukhabad-a-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दोस्ती और दबाव...महिला को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, दीपक ने इस बात से खफा होकर निशा को मार डाला; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोस्ती और दबाव...महिला को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, दीपक ने इस बात से खफा होकर निशा को मार डाला; पूरी कहानी
Mon, 08 Sep 2025 09:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:51 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में शोहदे ने साथियों के साथ एक महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पिता ने शोहदे और उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला को जिंदा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से दिल दहालने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को सिरफिरे ने जिंदा जला दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को जलाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद के जहानगंज में दवा लेने गई महिला को शनिवार को शोहदे ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने शोहदे व उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एक नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

2013 में अमित चौहान से हुई थी निशा सिंह की शादी
थाना इलाके के गांव झिझुकी निवासी बलराम सिंह ने पुत्री निशा सिंह (33) की शादी वर्ष 2013 में अमित चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद के साथ की थी। अमित चौहान दिल्ली में नौकरी करते हैं।

किराये पर रहती थी निशा
बलराम सिंह ने बताया कि पुत्री निशा सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी रेखा चौहान के यहां किराये पर नाती रुद्र चौहान (11) व शौर्य चौहान (8) के साथ रहती थी। शनिवार को पुत्री निशा दरियावगंज दवा लेने गई थी।

बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी दीपक पुत्री को आए दिन परेशान करता था। वह पुत्री को बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था।
दवा लेकर लौट रही निशा को पेट्रोल डालकर लगाई आग
बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर के पास युवक ने अपने पांच साथियों के साथ दवा लेकर लौट रही बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर के पास युवक ने अपने पांच साथियों के साथ दवा लेकर लौट रही बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बलराम सिंह को पुत्री के जलने की सूचना दी। बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बलराम सिंह ने बताया कि सैफई में रविवार देर शाम इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई।
सैफई में ही पुत्री का पोस्टमार्टम कराया गया। बलराम सिंह ने जैतपुर निवासी दीपक और उसके पांच साथियों के खिलाफ जहानगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बलराम सिंह की तहरीर पर दीपक और उसके दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।- डॉ संजय कुमार, एएसपी