फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   makar sankranti 2023, Dan, poojan and snan

Makar Sankranti 2023: उदया तिथि में स्नान दिलाएगा अक्षय पुण्य, राशि के अनुसार करें दान

Thu, 12 Jan 2023 09:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Jan 2023 09:15 AM IST
सार

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य और गंगा स्नान का महत्व है। सूर्योदय से पहले यानी उदया तिथि में स्नान कर अक्षत और फूल डालकर जल सूर्य देव को अर्पित करें।

विज्ञापन
makar sankranti 2023, Dan, poojan and snan
मकर संक्रांति - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। क्योंकि 14 जनवरी की रात में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस पर्व को अगले दिन मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक साल 12 संक्रांति होती हैं। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो यह घटना संक्रांति या राशि परिवर्तन के नाम से जानी जाती है। ये बातें पं. पवन तिवारी ने बताईं।

विज्ञापन


पं. पीएन द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य और गंगा स्नान का महत्व है। सूर्योदय से पहले यानी उदया तिथि में स्नान कर अक्षत और फूल डालकर जल सूर्य देव को अर्पित करें। वर्ष 2023 की मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे परंतु मकर राशि में शुभ ग्रह बुध और शनि उपस्थित होंगे। ऐसा संयोग काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


राशि के अनुसार करें दान 
मेष - गरीबों को तिल का दान करें। 
वृषभ - ऊनी वस्त्रों का दान करें।
मिथुन - अन्न का दान करें।

कर्क- ऊनी वस्त्र, तिल, साबुन दान करें।
सिंह- तिल, कंबल का दान करें। 
कन्या - उड़द की दाल, तिल दान करें।
तुला - तिल, तेल का दान करें।
वृश्चिक - खिचड़ी का दान करें। 
धनु - चने की दाल, खिचड़ी दान करें।
मकर - ऊनी वस्त्र, कंबल, पुस्तक दान करें।
कुंभ - आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें।
मीन - चने की दाल और अन्न दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed