फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Major mishap averted at Chitrakoot Dham Karvi station as tin sheet hits Sampark Kranti engine

Chitrakoot: स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आंधी में संपर्क क्रांति के इंजन से टकराया टीन का टुकड़ा

Tue, 28 Apr 2026 12:50 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Apr 2026 12:50 PM IST
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान के बीच बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से आई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, उसी दौरान तेज हवा के चलते स्टेशन परिसर का भारी टीन उड़कर ट्रेन के इंजन से जा टकराया।

विज्ञापन
Major mishap averted at Chitrakoot Dham Karvi station as tin sheet hits Sampark Kranti engine
28 सीकेटीपी-7- परिचय- चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन परिसर । संवाद

विस्तार

चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दिल्ली से आई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, तभी तेज हवा के कारण टीन का एक भारी टुकड़ा उड़कर ट्रेन के इंजन की बिजली उत्पादन इकाई से जा टकराया।

विज्ञापन

आंधी इतनी तेज थी कि प्लेटफॉर्म की छत पर लगा टीन का एक भारी-भरकम हिस्सा उखड़ गया और सीधे ट्रेन के इंजन की बिजली उत्पादन इकाई (OHE/इंजन यूनिट) से जा टकराया। टक्कर होते ही पूरे स्टेशन परिसर में किसी बम धमाके जैसी तेज आवाज गूंजी, जिससे यात्री दहशत में आ गए। इंजन और टीन के घर्षण से आसमान में ऊंची-ऊंची चिंगारियां उठती देख प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Major mishap averted at Chitrakoot Dham Karvi station as tin sheet hits Sampark Kranti engine
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

टीन के तीन बड़े टुकड़े टूटकर पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच गिरे। गनीमत यह रही कि उस समय इंजन के पास कोई यात्री मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तकनीकी टीम और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली की लाइन काटकर इंजन में फंसे टीन के मलबे को हटाया गया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद स्थिति को सामान्य किया जा सका, तब जाकर रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed