फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Major action against the miscreants in the incident of gang misdeed of teenager on boat

चित्रकूट: नाव पर किशोरी संग हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्मियों के घर गिराने की तैयारी

Mon, 08 May 2023 01:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 01:06 PM IST
सार

चित्रकूट जिले में नाव पर मध्य प्रदेश की किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दुष्कर्मियों के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Major action against the miscreants in the incident of gang misdeed of teenager on boat
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले दुष्कर्मियों के घर गिराने की तैयारी चल रही है। एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, सीएमओ, आरआई नगर पंचायत में मौजूद हैं। दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही अधिकारियों की मौजूदगी में दुष्कर्मियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी। देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।
विज्ञापन


उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में दरिंदगी: आक्रोशित संत बोले- मां मंदाकिनी के आंचल को मैला किया, दुष्कर्मी परलोक में भी भुगतेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed