फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Major accident averted in Kannauj, LPG tanker overturned on expressway, no gas leakage

कन्नौज में बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेसवे पर पलट गया एलपीजी टैंकर, नहीं हुआ गैस का रिसाव, घंटों लगा रहा जाम

Thu, 02 Mar 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Mar 2023 05:58 PM IST
सार

तालग्राम थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर नेपाल जा रहा एलपीजी टैंकर पलट गया। इस दौरान गैस का रिसाव नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Major accident averted in Kannauj, LPG tanker overturned on expressway, no gas leakage
गैस टैंकर को उठाती, तीन क्रेन मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में मथुरा से नेपाल जा रहा तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर स्टेयरिंग जाम होने से एक्सप्रेस-वे पर पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। गनीमत रहीं गैस का रिसाव नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायल को अस्पताल में भर्ती  कराया। बिहार के जिला चंपारण गरखा रामपुर निवासी विनोद कुमार (38) मथुरा से एलपीजी टैंकर को नेपाल लेकर जा रहा था। एक्स्प्रेसवे  पर साथ में कंपनी के कई टैंकर भी चल रहे थे। 
विज्ञापन

थाना तालग्राम और कोतवाली तिर्वा सीमा के बीच गोवा मढ़िया गांव के बीच सामने अचानक विनोद के टैंकर का स्टेयरिंग खराब हो गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधवार देर रात ढाई बजे के करीब लखनऊ लेन से आगरा लेन पर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर विनोद कुमार घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने घायल ड्राइवर को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। साथ ही इंडियन आयल कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। वहीं एलपीजी के कई टैंकर साथ जा रहे थे। उनके भी चालक मौके पर पहुंच गए।

सात घंटे बाद क्रेन की मदद से उठाया गया गैस टैंकर 
क्रेन की व्यवस्था न होने से सुबह करीब 10 बजे टैंकर को उठाया जा सका। यूपिडा अधिकारियों ने तीन क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा करवाया। गैस रिसाव की संभावना के चलते  पूरी तरह एहतियात बरती गई। कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी रोका गया, जिससे जाम जैसी स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed