{"_id":"6612f9935958c64259005217","slug":"main-accused-who-carried-out-fatal-attack-on-salesman-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1001-110552-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेल्समैन पर जानलेवा हमला करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेल्समैन पर जानलेवा हमला करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। देसी शराब के ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के नौाधना गांव में बीती 27 मार्च को देसी शराब के ठेके में घुसकर बदमाशों ने सेल्समैन कमलेश कुमार निवासी चंद्रपुराशाला को गोली मारकर घायल कर दिया था। सेल्समैन के बेटे मंजीत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे आरोपी सूर्यभान को नौधना गांव में पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। सूर्यभान नौधना गांव का ही रहने वाला है।
ठेके के पास ही कैंटीन किए हुए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन साल पहले वह ठेके पर सैल्समैन था। वह अपने भाई चंद्रभान की नौकरी लगवाने के लालच में आकर दो अन्य साथियों से सैल्समैन को गोली मारकर घायल करवाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।