{"_id":"69f1b8079bfe161aa302a2a4","slug":"mahoba-youth-jumps-into-300-foot-deep-mine-no-trace-found-even-after-three-hours-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: 300 फीट गहरी खदान में युवक ने लगाई छलांग, तीन घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, गोताखोरों का रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: 300 फीट गहरी खदान में युवक ने लगाई छलांग, तीन घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, गोताखोरों का रेस्क्यू जारी
Wed, 29 Apr 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:20 PM IST
सार
Mahoba News: कबरई में घरेलू विवाद के बाद अशोक शर्मा नामक युवक ने 300 फीट गहरी खदान में छलांग लगा दी। पानी की अत्यधिक गहराई के कारण तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा जिले में पत्थरमंडी कबरई के रमकुंडा पहाड़ की 300 फीट गहरी बंद खदान मेंं भरे पानी में युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया है। तीन घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
घर में विवाद होने के बाद युवक के खदान में छलांग लगाने की चर्चा है। कस्बा कबरई के आंबेडकरनगर निवासी अशोक शर्मा (44) बुधवार को सुबह करीब दस बजे घर से निकल गया। कस्बे के बाहर स्थित रमकुंडा पहाड़ की बंद खदान में उसने छलांग लगा दी। खदान में भरे पानी में युवक डूब गया।
विज्ञापन
तलाश कराने में जुटी है टीम
आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोतोखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। खदान में भरे पानी में गहराई अधिक होने से दो घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस तलाश कराने में जुटी है।