फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Thar car with a BJP flag collided with an uncle and nephew riding a bike, two died

Mahoba: भाजपा का झंडा लगी थार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, दो घायल

Thu, 12 Feb 2026 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 09:02 PM IST
सार

Mahoba News: कार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दुर्घटना में मां-बेटी भी घायल हुए हैं। दोनों को झांसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Mahoba: Thar car with a BJP flag collided with an uncle and nephew riding a bike, two died
सुरेश वर्मा व दिव्यांश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर छानीकलां के पास भाजपा का झंडा लगी थार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना का कारण नियमों की अनदेखी बनीं। एक बाइक में चार लोग सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर गंभीर चोटेंं आने से दो लोगों की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना कबरई के कहरा गांव निवासी सुरेश (35) दोपहर करीब 12 बजे बाइक से भटेवर निवासी बहन शकुंतला (40), भांजी अनुष्का (13) व भांजे दिव्यांश (11) को लेकर सिरसीकलां में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहा था। तभी हाईवे पर छानीकलां स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार थार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन सुरेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया जबकि मां-बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसमें भाजपा का झंडा लगा है। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कार को कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात घायल
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी आदर्श (23) बुधवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि घर लौटते समय कार की टक्कर से बाइक गिरने से उसे चोटें आईं। इसी तरह हमीरपुर निवासी उपेंद्र, प्रकाश बम्हौरी निवासी रघुवीर, काली पहाड़ी निवासी भवानीदीन, पहरेथा निवासी विजय, श्रीनगर निवासी नंदकिशोर व बिलरख निवासी सीताराम अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed