फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: student, distressed by blackmailing, committed suicide by hanging herself

Mahoba: ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मोबाइल में मिलीं 16 मिस कॉल

Thu, 30 Oct 2025 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Oct 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: student, distressed by blackmailing, committed suicide by hanging herself
मृतका नेहा राजपूत - फोटो : अमर उजाला
कुलपहाड़ कस्बा कुलपहाड़ में बाबा के घर में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के मोबाइल में एक युवक की 16 मिस कॉलम मिली, आखिरी मैसेज में आरोपी ने लिखा कॉल क्यों नहीं उठा रही। मृतका के भाई ने एक युवक पर बहन को ब्लैकमेल करने और एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव निवासी हरीशंकर की बेटी नेहा राजपूत (22) कस्बा कुलपहाड़ निवासी अपने बाबा मुरलीधर के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर बाबा को आशंका हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अंदर से कुंडी बंद थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के भाई श्लोक राजपूत ने बताया कि एक युवक उसकी बहन को परेशान कर रहा था। फोन के माध्यम से ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। बहन ने परिजनों से कहा था कि उसे एक लाख रुपये चाहिए लेकिन किसलिए यह नहीं बताया। आरोप लगाया कि आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। जिसके चलते बहन ने यह कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed