फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Prisoner attempted suicide with a blade, hospitalized

महोबा: दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद कैदी ने ब्लेड से काटी गर्दन, भरपेट भोजन न देने व मारपीट का आरोप

Fri, 09 Jul 2021 05:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 05:19 PM IST
सार

हमीरपुर के छानी बंधा गांव निवासी जितेंद्र (19) किशोरी से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में 30 अगस्त 2020 से उप कारागार महोबा में बंद है। शुक्रवार को जितेंद्र जेल के अंदर बाल कटिंग कक्ष में पहुंचा और नाखून काटने की बात कहकर ब्लेड ले आया।

विज्ञापन
Mahoba: Prisoner attempted suicide with a blade, hospitalized
कैदी जितेंद्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा उप कारागार के एक बंदी ने शुक्रवार को जेल के अंदर ब्लेड से गर्दन काट ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी का आरोप है कि जेल के अंदर कई माह से उसे भरपेट भोजन नहीं दिया गया। आए दिन मारपीट किए जाने से आहत होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। जिलाधिकारी ने तीन दिन के अंदर घटना की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के छानी बंधा गांव निवासी जितेंद्र (19) किशोरी से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में 30 अगस्त 2020 से उप कारागार महोबा में बंद है। शुक्रवार को जितेंद्र जेल के अंदर बाल कटिंग कक्ष में पहुंचा और नाखून काटने की बात कहकर ब्लेड ले आया। इसके बाद उसने धारदार ब्लेड से गले में दो बार प्रहार कर जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


घायल बंदी का आरोप है कि जेल में कुछ बंदियों को मनमाफिक भोजन दिया जा रहा है, जबकि उसे भरपेट भोजन नहीं मिल रहा। यहां तक कि नहाने के लिए साबुन की जगह मिट्टी का प्रयोग करना पड़ रहा है। विरोध करने पर आए दिन अन्य बंदी व कर्मचारी मारपीट करते हैं। एक वर्ष में परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं आया। रुपये के अभाव में उसे जेल में कोई सुविधा नहीं मिलती है। जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि ब्लेड से दो बार प्रहार किए जाने से गहरे घाव हुए हैं। हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

175 की क्षमता वाली जेल में 475 बंदी व कैदी
महोबा उप कारागार महोबा में क्षमता से ढाई गुना बंदी व कैदी हैं। 175 की क्षमता है लेकिन 475 बंदी व कैदी निरुद्घ हैं। जेलर ने बताया कि बजट की कमी है। जेल में 32 कैमरे चल रहे हैं जबकि सूत्रों की मानें तो अधिकांश कैमरे कई बार काम करना बंद कर देते हैं।

अफसरों के निरीक्षण में सब कुछ मिलता है चकाचक
महोबा उप कारागार में अफसरों के निरीक्षण के दौरान सब कुछ चकाचक मिलता है। उनके जाते ही व्यवस्थाएं फिर पुराने ढर्रे पर लौट आती हैं। एक सप्ताह पहले डीएम, एसपी व जिला जज ने उप कारागार का निरीक्षण किया था। इसमें सब कुछ ठीकठाक पाया गया था। अफसरों ने जेल के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री न मिलने की जानकारी दी थी, लेकिन अस्पताल आए घायल बंदी ने जेल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

बंदी जितेंद्र दुष्कर्म के मामले में करीब एक वर्ष से जेल में निरुद्घ है। परिजनों के मिलने न आने से युवक परेशान रहता था। मैंने भी परिजनों से बात की, लेकिन कोई मिलने नहीं आया। इससे नाराज होकर युवक ने बाल कटिंग कक्ष से नाखून काटने के बहाने ब्लेड लाकर स्वयं को घायल कर लिया। मारपीट व अन्य आरोप बेबुनियाद हैं।
भोलानाथ मिश्रा, जेलर उप कारागार, महोबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed