फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Taunted by wife and brother-in-law about dying, man embraces death

हरदोई: पत्नी और उसके जीजा देते थे मर जाने का ताना, मौत को गले लगाया, पर्ची पर लिखे मिले थे रिश्तेदारों के नाम

Sun, 20 Sep 2026 11:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 20 Sep 2026 11:06 PM IST
सार

Hardoi News: पत्नी और उसके जीजा समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बाग में शव मिला था।

विज्ञापन
Hardoi: Taunted by wife and brother-in-law about dying, man embraces death
अरुण यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के नंदापुरवा निवासी युवक का शव शुक्रवार रात बाग में मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर देहात कोतवाली में मृतका की पत्नी, बहन और जीजा समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि मृतका की पत्नी और जीजा आए दिन मर जाने का ताना देते थे।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नंदापुरवा निवासी अरुण यादव (35) किसान थे। उनकी शादी तीन साल पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दारूकुईयां निवासी आशा से हुई थी। भाई राजीव ने बताया कि पिछले कई माह से आशा अपने मायके में थी। कई माह तक वह अपने जीजा शहर कोतवाली क्षेत्र के झौनीपुरवा निवासी प्रमोद के घर भी रही थी। अरुण अपनी पत्नी आशा को जीजा प्रमोद से फोन पर बात करने से मना करता था। इसको लेकर प्रमोद रंजिश मानता था।
विज्ञापन


बीते 17 सितंबर को अरुण बिना कुछ बताए घर से चला गया था। इसके बाद उसका शव शुक्रवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के चितराई में तालाब के पास आम की बगिया में मिला था। दावा है कि शव के पास से एक काली पन्नी मिली थी। इसमें एक कागज का टुकड़ा था। इस टुकड़े पर प्रमोद और उसकी पत्नी, आशा, सुनील की पत्नी, अंकुल और महेंद्र के नाम लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि प्रमोद और आशा आए दिन अरुण को मर जाने का ताना देते थे। दावा है कि इसी से परेशान होकर अरुण ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed