फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Policeman brandishes baton during fertilizer distribution, injuring four farmers

Mahoba: खाद वितरण में धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी ने भांजी लाठी, चार किसान घायल

Sat, 11 Oct 2025 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

Mahoba News: खाद वितरण में धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी ने लाठियां भांजी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भागने के दौरान गिरने से किसान घायल हो गए।

विज्ञापन
Mahoba: Policeman brandishes baton during fertilizer distribution, injuring four farmers
घायल किसान अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक पनवाड़ी के नैपुरा समिति में खाद वितरण के दौरान शनिवार को लाइन में लगे किसानों को व्यवस्थित कराने के लिए पुलिसकर्मी के लाठी भांजने से अफरातफरी मच गई। बचाव और भागने के दौरान चार किसान गिर गए। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायलोंं ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को दोबारा लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया।

विज्ञापन


जिले में खाद को लेकर मारामारी मची है। अधिकारी जिले में भरपूर खाद होने का दावा कर रहे हैं लेकिन सुबह से समितियों में जुट रही किसानों की भीड़ इन दावों की पोल खोल रही है। शनिवार को सुबह पांच बजे से ही किसान नैपुुरा स्थित समिति पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे महिला और पुरुष किसान नंबर आने का इंतजार करने लगे। दोपहर के समय भीड़ बढ़ने पर लाइन में लगे किसानों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। तब एक पुलिसकर्मी ने किसानोंं को व्यवस्थित कराने के लिए हवा में लाठी भांजी, इससे अफरा-तफरी मच गई। इधर-उधर भागने के दौरान चार किसान घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में सतौरा निवासी दीपचंद्र, नैपुरा निवासी आकेंद्र, बालादीन व मुन्ना शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। घायल दीपचंद्र ने बताया कि वह लाइन मेंं लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तैनात एक पुलिसकर्मी ने अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए लाठी भांज दी। इससे किसानों में अफरा-तफरी मची और लाठी लगने से वह घायल हुए। सुबह से लाइन लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। ऊपर से लाठी खानी पड़ी। इससे किसानों में आक्रोशित दिखा। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को लाइन में लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुलपहाड़ डाॅ. प्रदीप कुमार का कहना है कि समिति में खाद वितरण हो रहा था। लाइन में लगने के दौरान धक्का-मुक्की में किसान घायल हुए। लाठी भांजने और भगदड़ जैसी बात भ्रामक है। किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed