फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Police lathi-charged farmers who had blocked the highway demanding fertilizer

Mahoba: खाद के लिए कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगाए किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Thu, 25 Sep 2025 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Sep 2025 10:22 PM IST
सार

सुबह से लंबी कतारों में किसानों को खाद न मिलने पर हाईवे जाम किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Mahoba: Police lathi-charged farmers who had blocked the highway demanding fertilizer
जाम लगाए किसानों पर लाठियां भांजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में खाद को लेकर मारामारी मची है। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति कबरई द्वितीय में सुबह से खाद के लिए कतारों में लगे किसानों ने जमकर हंगामा काटा। खाद वितरण शुरू न किए जाने पर आक्रोशित किसानों ने समिति के बाहर कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाए लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। इससे भीड़ तितर-बितर हो गई। बाद में पहुंचे एसडीएम की मौजूदगी में किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया गया। तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन


जिले के किसान इस समय रबी फसल की तैयारियों में जुटे हैं। खाद की जरूरत होने पर किसानों की भोर से समितियों में लाइन लग रही है। अधिकांश समितियोंं में खाद नहीं है। ऐसे में किसान परेशान हैं। साधन सहकारी समिति कबरई में सुबह छह बजे से ही किसान खाद के लिए पहुंच गए। दस बजे तक खाद वितरण शुरू न किए जाने से किसानों का धैर्य जबाव दे गया। आक्रोशित किसानों ने समिति में हंगामा काटते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर किसान नारेबाजी करते रहे। करीब एक घंटे तक जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची थाना कबरई पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। तब पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी। इससे जाम लगाए किसानों मेंं अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया। पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी जाम लगाए लोगों पर लाठी भांजते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शिवध्यान पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानोंं को लाइन से लगवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया। तब किसान शांत हुए। देर शाम तक किसानों को खाद बांटी गई। उधर, थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कुछ अराजकतत्वों ने हो-हल्ला कराकर जाम लगवा दिया। जाम में एक एंबुलेंंस व बाइक सवार मरीज फंस गया। बाइक निकालने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई। तब ऐसे लोगों को खदेड़ा गया था। किसी किसान पर लाठी चार्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed