फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Mobile shop owners partner turns out to be killer shoots him and fabricates a false story of robbery

Mahoba: मोबाइल दुकानदार का साथी ही निकला हत्यारा, गोली मारकर लूट की झूठी कहानी रची, आरोपी को भेजा जेल

Sun, 19 Oct 2025 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Oct 2025 02:05 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा में मोबाइल दुकानदार की हत्या का खुलासा हो गया है। व्यावसायिक प्रतिद्वंदता में उसके साथी ने ही उसे गोली मारी थी और लूटपाट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Mahoba Mobile shop owners partner turns out to be killer shoots him and fabricates a false story of robbery
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में चरखारी-नौसारा मार्ग पर 14 अक्तूबर की रात मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदता में बाइक में सवार साथी ने ही दुकानदार की हत्या की थी। एक अज्ञात बदमाश पर गोली मारकर बैग ले जाने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के नौसारा गांव निवासी राजकुमार की बस स्टैंड चरखारी में मोबाइल और साउंड की दुकान थी। 14 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने साथी प्रदीप के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी नौसारा गांव से एक किमी पहले राजकुमार को गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया।

विज्ञापन

कपड़ों में न तो खून के छींटे थे और न ही कोई खरोंच
यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी। बाइक में सवार साथी प्रदीप ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि बाइक सवार एक बदमाश ने राजकुमार को गोली मारी और बैग छीनकर भाग गया। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। राजकुमार को सटाकर गोली मारी गई थी, जबकि प्रदीप के कपड़ों में न तो खून के छींटे थे और न ही कोई खरोंच।

विज्ञापन

व्यवसायिक प्रतिद्वंदता में मारी थी गोली
ऐसे में पुलिस ने पहले दिन से ही प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रदीप ने हत्या की बात स्वीकारी। बताया कि उसकी दुकान राजकुमार के बगल में है। राजकुमार की दुकानदारी बेहतर थी जबकि उसके यहां कम ग्राहक आते थे। व्यवसायिक प्रतिद्वंदता में उसने राजकुमार को गोली मारी थी और लूटपाट की झूठी कहानी रची।

विज्ञापन

स्वयं को बचाने के लिए झूठी कहानी बताई थी
उधर, अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि मोबाइल दुकानदार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर बैग ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। जांच में सामने आया कि मृतक राजकुमार का मित्र प्रदीप बाइक में पीछे बैठा था। उसने ही गोली मारी थी। स्वयं को बचाने के लिए झूठी कहानी बताई थी। घटना के पीछे की वजह व्यवसायिक प्रतिद्वंदता सामने आई है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed