{"_id":"69bbfd5cb96e301f940bb968","slug":"mahoba-man-jailed-for-murdering-wife-over-suspicion-of-character-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की थी, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की थी, भेजा गया जेल
Thu, 19 Mar 2026 07:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी रामसिंह राजपूत।
- फोटो : अमर उजाला
थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में दो दिन पहले सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था। भंडरा गांव के मजरा लोधी खोड़ा निवासी रामसिंह राजपूत करीब पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। 16 मार्च की रात वह शराब के नशे में रामसिंह घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर उसका पत्नी पवन देवी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद रामसिंह ने सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार किए और गला दबा दिया। मृतका के पिता भगवती प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने भंडरा-मवई तिराहा के पास स्थित खेल मैदान से आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी राम सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ वह मजदूरी करने के लिए राजस्थान गया था। वहां से लौटने के बाद से पत्नी राजस्थान चलने के लिए जिद करती थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण से वह राजस्थान नहीं जाना चाहता था। इसी को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन