फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba  joke inname of midday meal two packets of milk mixed in a bucket of water were served

Mahoba: मिड-डे मील के नाम पर मजाक; एक बाल्टी पानी में दो पैकेट दूध मिलाकर पिलाया, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 13 Feb 2026 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 02:44 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा के ढिकवाहा स्कूल में बच्चों को एक बाल्टी पानी में दो पैकेट दूध मिलाकर पिलाने और शिक्षिका के सोने का वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Mahoba  joke inname of midday meal two packets of milk mixed in a bucket of water were served
मिड-डे मील के नाम पर सफेद पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में मिड-डे मील की हकीकत उजागर करता वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रसोईया एक बाल्टी पानी में दो पैकेट दूध मिलती नजर आ रही है। यह वीडियो ढिकवाहा गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल दो अन्य वीडियो में विद्यालय की शिक्षिका सोते नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।  बीएसए ने वायरल वीडियो की जांच की आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में एक रसोइया पानी से भरी बाल्टी में दो पैकेट दूध डालती नजर आ रही है। इसके बाद इस हल्के सफेद रंग के मिश्रण को बच्चों में बांटा गया। वीडियो में प्रधानाचार्य बच्चों को दूध पीने के लिए बुलाती भी सुनाई दे रही है।

विज्ञापन



वीडियो की कराई जा रही है जांच
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में केवल भोजन ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता से भी समझौता किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अक्सर स्कूल समय में सोती हुई पाई जाती हैं और नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से स्कूल चलाती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि एक विद्यालय के वीडियो संज्ञान में आए हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed