{"_id":"639f2a23ae2b02160861778b","slug":"mahoba-dispute-between-two-groups-of-eunuchs-in-the-name-of-settlement-inspector-asked-for-bribe-rs-40-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: किन्नरों के 2 गुटों में हुए विवाद को निपटाने के नाम पर दरोगा ने मांगी 40 हजार रुपये रिश्वत,ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: किन्नरों के 2 गुटों में हुए विवाद को निपटाने के नाम पर दरोगा ने मांगी 40 हजार रुपये रिश्वत,ऑडियो वायरल
Sun, 18 Dec 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले के पनवाड़ी थाना महोबकंठ के टिकरिया गांव में सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के एक गुट के साथ मारपीट के मामले को निपटाने के नाम पर थाने में तैनात दरोगा का 40 हजार रुपये रिश्वत मांगते ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। टिकरिया गांव में एक युवक की शादी के बाद विदा होकर दुल्हन आने पर 13 दिसंबर को बधाई पूजन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी अलीपुरा हरपालपुर की किन्नर जूली अपनी टीम के साथ नजराना मांगने टिकरिया गांव गई थी। इसी दौरान दूसरे गुट के किन्नर वहां पहुंच गए और अपना सीमा क्षेत्र बताते हुए मारपीट कर दी थी। पीड़ित किन्नर की तहरीर पर ममता, रीना, रेशमा व राधा किन्नर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में मामले की जांच कर रहे महोबकंठ थाने में तैनात उप निरीक्षक आरोपी पक्ष की एक किन्नर से बात कर रहे हैं। जिसमें राजीनामा कराने के नाम पर 40 हजार रुपये और घायल किन्नर को 15 हजार रुपये दिए जाने की बात कह रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।