{"_id":"5f8dd0b78ebc3e9bea14e7c7","slug":"mahoba-case-complainant-complains-to-the-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा कांड: विवेचक की शिकायत वादी ने आईजी से की, बेवजह जांच में देरी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा कांड: विवेचक की शिकायत वादी ने आईजी से की, बेवजह जांच में देरी का लगाया आरोप
Mon, 19 Oct 2020 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में क्रशर कारोबारी मामले की विवेचना कर रहे सीओ सदर कालू सिंह के जवाबों से खफा इंद्रकांत त्रिपाठी के भाई व वादी रविकांत त्रिपाठी ने सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण से शिकायत की।
आरोप लगाया कि दो दिन पहले थाने में जब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाबत पूछा तो सीओ सदर ने कहा कि पुलिस व बड़े अपराधी गिरफ्तार नहीं होते। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शनिवार को उन्हें पूछताछ को कबरई थाने बुलाया गया था।
विवेचक सीओ पर आरोप लगाया कि कागजी कार्रवाई है, होती रहती है। सीओ सदर के जवाब के बाद थाने से लौटकर फोन से आईजी को पूरा मामला बताया। आईजी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सीओ सदर बेवजह जांच में देरी कर रहे हैं, जिससे वह निराश हैं। उधर, विवेचक सीओ सदर कालू सिंह का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की। कोई भी अधिकारी इस तरह की बात नहीं करता।
गौरतलब हो कि कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था।
आठ सितंबर को गोली लग गई थी और 13 सितंबर को इलाज के दौरान कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले की जांच शासन द्वारा गठित एसआईटी ने की थी। थाना कबरई में दर्ज मुकदमे की विवेचना सीओ सदर कालू सिंह कर रहे हैं।