फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Ajay Rai said The government should give the victim's family one crore rupees and a government job

Mahoba: अजय राय बोले- पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दे सरकार

Sun, 07 Dec 2025 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Dec 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Ajay Rai said The government should give the victim's family one crore rupees and a government job
मृतक की पत्नी तारादेवी को हर संभव मदद का भरोसा देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक कबरई के पवा गांव में एसआईआर कार्य में सहयोग कर रहे शिक्षामित्र की मौत के बाद रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शिक्षामित्र के परिजनों से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पवा में तैनात शिक्षामित्र शंकर लाल राजपूत को मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में बीएलओ के सहयोग का जिम्मा सौंपा गया था। तीन दिसंबर को उनका शव कुएं में मिला था। उनकी पत्नी तारा देवी, चार बेटियों पूजा, सोना, नीलम, अंजली और एक बेटे राजवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। शंकरलाल के एसआईआर कार्य से जुड़े होने के कारण राजनीति भी गरमा गई। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय श्रीनगर के पवा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी तारा देवी और बच्चों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया, प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह, तुलसीदास राजपूत, अशफाक सरवर, प्रदेश सचिव रामकिशोर सोनी, कुंवर राकेश सिंह, प्रमोद कुमार सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार लाख रुपये प्रशासन से स्वीकृत
बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन ने चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। सोमवार को परिजनों के बैंक खाते में यह राशि पहुंच जाएगी। बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिवार काफी बड़ा है और सभी सदस्य मिलकर पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि अलग से जुटाएंगे, इससे पीड़ित परिवार की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed