{"_id":"6604fe4a94d6f2d2f2002b93","slug":"mahoba-accident-two-trucks-collided-on-the-highway-two-including-the-driver-burnt-to-death-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा हादसा: हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर...धू-धूकर जले, चालक समेत दो की जलकर मौत, दो घंटे तक यातायात रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा हादसा: हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर...धू-धूकर जले, चालक समेत दो की जलकर मौत, दो घंटे तक यातायात रहा बाधित
Thu, 28 Mar 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:56 AM IST
सार
Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
mahoba road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और बीच सड़क पर ट्रक धू-धूकर जलने लगे। हादसे में चालक समेत दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गईं। वहीं, आग का गोला बने ट्रकों से दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद में ट्रकों को हाईवे से अलग कराया गया, तब जाकर दो घंटे बाद अवागमन बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन