फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident Car runs over motorcyclist also hit farmer crossing the road leaving him in critical condition

Mahoba Accident: कार ने बाइक सवार को कुचला…मौत, सड़क पार कर रहे किसान को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Dec 2025 02:01 PM IST
सार

Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारकर मार डाला और भागते समय किसान को रौंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Mahoba Accident Car runs over motorcyclist also hit farmer crossing the road leaving him in critical condition
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में झांसी–मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलपहाड़ और भरवारा के बीच बृहस्पतिवार को भीषण हिट एंड रन हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कामता प्रसाद कुशवाहा (50) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कामता प्रसाद कई मीटर दूर जाकर गिरे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक पनवाड़ी निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद भागते समय कार चालक ने सड़क किनारे खेत की ओर जा रहे किसान को भी रौंद दिया। हादसे में किसान भरत सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन



कार और चालक की पहचान में जुटी पुलिस
भरत के भाई ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक किसान को भी कुचलते निकल गया। सूचना मिलने पर कुलपहाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फरार कार और उसके चालक की पहचान में जुटी हुई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed