फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident Bike Ridden at 100 kmh with Two Bikes Collide Leaving Bodies Strewn Across the Road

UP: ट्रिपिलिंग कर 100 की रफ्तार से दाैड़ाई बाइक, आपस में टकराईं दो बाइकें और बिछ गईं लाशें; ऐसा था महोबा हादसा

Tue, 05 May 2026 09:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 05 May 2026 09:29 AM IST
सार

Mahoba Road Accident News: बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यातायात नियमों की अनदेखी, ओवरस्पीडिंग और हेलमेट न पहनना इस भीषण दुर्घटना का प्रमुख कारण बना।

विज्ञापन
Mahoba Accident Bike Ridden at 100 kmh with Two Bikes Collide Leaving Bodies Strewn Across the Road
मृतक उमेश और बलदाऊ की फाइल फोटो, अस्पताल में भर्ती घायल बाबू वाल्मीकि - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर मिशन स्कूल के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का कारण रफ्तार व नियमों की अनदेखी बताई जा रही है।

विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी उमेश (27) भाई साजन (25) व चाचा बाबू वाल्मीकि (40) के साथ बाइक से भांजे संदीप के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने कस्बा बेलाताल जा रहे थे। मिशन स्कूल कुलपहाड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार बाइकों की रफ्तार करीब 90 से 100 किमी प्रतिघंटा थी।

विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया
तेज आवाज के साथ दोनों बाइकों में सवार छह लोग सड़क पर गिर गए। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उमेश की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार रामपाल (55) निवासी नैगुवां छतरपुर, उसके साढ़ू भाई बलदाऊ (30) निवासी गुढ़ा, अजनर ने दम तोड़ दिया।

Mahoba Accident Bike Ridden at 100 kmh with Two Bikes Collide Leaving Bodies Strewn Across the Road
घटनास्थल पर पड़ी बाइकें - फोटो : amar ujala

तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे
वहीं रामपाल का बेटा चंद्रभान (25), साजन व बाबू का इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक सवार तीनों लोग रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने कस्बा खरेला जा रहे थे। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

तीन लोगों की मौत से शादी घरों में चल रहीं खुशियां मातम में बदलीं
कुलपहाड़-बेलाताल मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत होने की घटना के बाद शादी घरों में चल रहीं खुशियां मातम में बदल गईं। एक बाइक में सवार लोग तिलक समारोह तो दूसरे बाइक सवार रिश्तेदारी में आयोजित मंडप कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही मौत की खबर शादी घरों में पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं।

Mahoba Accident Bike Ridden at 100 kmh with Two Bikes Collide Leaving Bodies Strewn Across the Road
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही से हादसा हुआ। दोनों बाइकों में तीन-तीन लोग सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। दोनों बाइक सवार साइड में न चलकर बीच सड़क में चल रहे थे, इससे हादसा हुआ और तीन लोगों की जान चली गई। सुगिरा निवासी उमेश भाई व चाचा के साथ मंडप कार्यक्रम में चीकट लेकर कस्बा बेलाताल जा रहा था।

हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते नजर आया
हादसे में उमेश की मौत होने पर मंडप कार्यक्रम की रश्में रोक दी गईं और परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार रामपाल और उसके साढ़ू बलदाऊ की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में रोना-पीटना मचा रहा। हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed