फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahesh Dubey got the command of Mangalpur and Sudhir Bhardwaj got the command of Rura police station.

Kanpur News: महेश दुबे को मंगलपुर तो सुधीर भारद्वाज को मिली रूरा थाने की कमान

Sat, 24 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Dubey got the command of Mangalpur and Sudhir Bhardwaj got the command of Rura police station.
कानपुर देहात। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने के लिए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शुक्रवार को आठ निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मूसानगर थानाध्यक्ष महेश दुबे को मंगलपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार को एएचटी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रूरा थानाध्यक्ष अमित शुक्ला को शिवली थाना भेजकर झींझक चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज को रूरा थाना की कमान सौंपी है। वहीं, एसपी ने अपने पीआरओ निरीक्षक अनूप कुमार निगम को डीसीआरबी के प्रभार से मुक्त कर दिया। अब अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को डीसीआरबी का प्रभार सौंपा गया है। एएचटी थाना के प्रभारी वीरेंद्र सिंह को अकबरपुर थाना में अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनाती दी गई। अकबरपुर थाना की अतिरिक्त निरीक्षक रीना गौतम को मूसानगर थाना का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed