फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahashivratri 2022 Date Tithi, Shubh Muhurat Puja Vidhi

Mahashivratri 2022: धनिष्ठा नक्षत्र व परिध योग में मनेगी शिवरात्रि, महादेव की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजन

Tue, 01 Mar 2022 09:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Mar 2022 09:09 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि सुबह पानी में तिल डालकर उससे स्नान करें। इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद उनका लाल, पीले चंदन से शृंगार करें। बेर, धतूरा, मिष्ठान आदि अर्पित करें।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022 Date Tithi, Shubh Muhurat Puja Vidhi
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार को शिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र व परिध योग का विशेष शुभ संयोग है। ज्योतिष के अनुसार, परिध योग में किया गया पूजन आर्थिक लाभ देता है। यह जानकारी पं. दीपक पांडेय ने दी। पं. पांडेय ने बताया कि मिथुन राशि के लोग शमी के पुष्प चढ़ाएं।
विज्ञापन


कर्क राशि के लोग बेल पत्र, सिंह राशि के लोग धतूरा, कन्या राशि के लोग शमी पत्र, तुला राशि के लोग मदार के पत्ते चढ़ाएं, वृश्चिक राशि वाले शमी के पुष्प, धनु राशि के लोग बेलपत्र, मकर राशि के लोग नीलकमल, कुंभ राशि के लोग कनेर का फल, मीन राशि के लोग कनेर का पुष्प भोलेनाथ को अर्पित करें।
विज्ञापन


पं. मनोज द्विवेदी ने कहा कि यदि आप के पास कुछ नहीं है तो जल से भगवान की शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। बेल पत्र चढ़ाने से शिवजी का मस्तक शीतल रहता है। ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि सुबह पानी में तिल डालकर उससे स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद उनका लाल, पीले चंदन से शृंगार करें। बेर, धतूरा, मिष्ठान आदि अर्पित करें। मान्यता है कि शिव जी को दूध चढ़ाने से मस्तिष्क तेज होता है और मनोवांछित फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed