फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maharashtra emerges as the overall winner in the National Chess Championship.

Kanpur News: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ओवरऑल विजेता

Mon, 12 Oct 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra emerges as the overall winner in the National Chess Championship.
कानपुर। शीलिंग हाउस विद्यालय में तीन दिवसीय सीआईएससीई सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में 15 टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में हिस्सा लिया। महाराष्ट्र ओवर ऑल विजेता बना।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मुख्य खेल समन्वयक डेविड सिरिल, विद्यालय की प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या वनिता मेहरोत्रा ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष एके रायजादा को शतरंज के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘अनसंग हीरो’ का सम्मान दिया। समारोह में विद्यालय के रॉक बैंड की प्रस्तुति और तिरंगे की भव्यता पर आधारित नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में खेलने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल अलका माली समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे विभिन्न वर्गों के विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय और कर्नाटक तृतीय रहा। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने प्रथम, जबकि कर्नाटक द्वितीय और पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, केरल द्वितीय और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में कर्नाटक ने पहला, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने दूसरा और पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, बिहार-झारखंड द्वितीय और पश्चिम बंगाल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने प्रथम, जबकि बिहार-झारखंड दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed