फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahant of a prestigious temple was severely beaten by the public

Kanpur: पुजारी का नाॅनवेज खाते वीडियो वायरल, मूर्ति स्पर्श करने पर भीड़ ने पीटा

Mon, 09 Mar 2026 05:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Mar 2026 05:01 PM IST
सार

पुजारी केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का बेटा है। रामलला मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल था। पुलिस ने भीड़ से बचाकर पुजारी का शांतिभंग में चालान किया।

विज्ञापन
Mahant of a prestigious temple was severely beaten by the public
नॉनवेज खाने की तस्वीर हो रही वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत संतोष गिरी के बेटे प्रशांत गिरी उर्फ गोलू का बीते शनिवार को नॉनवेज खाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रशांत भूतेश्वर मंदिर में ही पुजारी है। रविवार को प्रशांत परिवार समेत रावतपुर रामलला मंदिर से निकली भगवान की शोभायात्रा में शामिल था। इस दौरान प्रशांत ने मूर्ति स्पर्श करने की कोशिश की तभी भीड़ ने उसके वायरल वीडियो को लेकर आपत्ति जताते हुए उसे पीट जमकर पीट दिया। पुलिस ने पुजारी को भीड़ से बचाकर थाने लाने के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, पुजारी ने भी तहरीर दी है।

विज्ञापन


कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि भूतेश्वर मंदिर के महंत संतोष गिरी के बेटे प्रशांत का नॉनवेज खाते एक फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष और तरह-तरह की चर्चाएं पहले से थीं। रविवार रात रामलला मंदिर प्रांगण से एक शोभायात्रा निकली जो भूतेश्वर मंदिर होते हुए दोबारा रामलला में समाप्त हुई। मंदिर प्रांगण में पुजारी प्रशांत ने भगवान की मूर्ति स्पर्श करने की कोशिश की तो क्षेत्रीय लोग भड़क उठे।

विज्ञापन

Mahant of a prestigious temple was severely beaten by the public
रावतपुर में पुजारी को पीटते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुजारी को खरीखोटी सुनाते हुए पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुजारी ने श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ किया है। एसीपी ने बताया कि पुजारी की ओर से भी तहरीर दी गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed