{"_id":"5d52f3898ebc3e6d16353a85","slug":"mahananda-express-avoid-accident-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की सतर्कता से हादसे से बची महानंदा एक्सप्रेस, चेकिंग के दौरान एस 2 कोच की स्प्रिंग टूटी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की सतर्कता से हादसे से बची महानंदा एक्सप्रेस, चेकिंग के दौरान एस 2 कोच की स्प्रिंग टूटी मिली
Tue, 13 Aug 2019 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की स्प्रिंग ठीक करने इंजीनियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से कटिहार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस (15484) मंगलवार को रेलवे की सतर्कता से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। दरअसल, सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन की चेकिंग के दौरान एस 2 कोच की स्प्रिंग टूटी मिली। काफी मशक्कत के बाद भी स्प्रिंग नहीं बदली जा सकी।
अंत में कोच को हटवाकर ट्रेन रवाना की गई। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर मंगलवार दोपहर 3:13 बजे महानंदा एक्सप्रेस पहुंची। चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन की जांच की तो एस 2 कोच की स्प्रिंग टूटी मिली। स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी को इसकी सूचना दी गई।
डिप्टी एसएस कामर्शियल को ट्रेन को रवाना न करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने स्प्रिंग बदलने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में स्टेशन अधीक्षक ने एस 2 कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कराया। एस 2 कोच ट्रेन से हटा दिया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे देरी से ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
स्प्रिंग का काम
स्लीपर कोच में लगे स्प्रिंग शॉकर का काम करते हैं। यदि स्प्रिंग टूटते हैं तो ट्रैक पर रगड़ खाते हैं। ऐसे में कोच दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। ट्रेन में स्प्रिंग का काम काफी महत्वपूर्ण होता है। बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के कोच की स्प्रिंग और पहिए चेक किए जाते हैं।