{"_id":"68c7192bb898d3b1350a3c9d","slug":"mahalaxmi-cricket-club-won-the-match-by-43-runs-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131735-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने 43 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने 43 रनों से जीता मैच
Mon, 15 Sep 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत कस्बे के एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब की टीम ने महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब को हराकर 43 रन से जीत दर्ज की है। विजेता को अग्रसेन जंयती महोत्सव पर पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनूप मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहले मैच में महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 141 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब की टीम 99 रन बनाकर ऑल आउट गई। महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब टीम ने 43 रनों से जीत दर्ज कराई है।
क्रिकेट के बाद अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत 20 सितंबर को रामकली नंद किशोर धर्मशाला में बच्चों के फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता, 21 सितंबर को साइकिल दौड़, एथलीट मीट, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, कैंडी रेस, नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता होगी। वहीं महिलाओं के लिए थाल सजावट, डांडिया सजावट, अग्रसेन मेला, म्यूजिकल चेयर, लकी ड्राॅ और तंबोला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
22 सितंबर को कस्बे में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, डांडिया नाइट और प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां अग्रवाल सभा के महामंत्री शुभम बंसल, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, शिवम गर्ग आदि मौजूद रहे।