फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahakumbh of entrepreneurship today IIT will start startup

उद्यमिता का महाकुंभ आजः औद्योगिक विकास मंत्री से सीधा संवाद, आईआईटी शुरू कराएगा स्टार्टअप

Fri, 16 Nov 2018 12:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 12:51 AM IST
सार

- एचबीटीयू में सुबह साढ़े नौ बजे होगा एंटरप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ
- औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना होंगे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि
- स्टार्टअप कंपनियों को 15 करोड़ का मिलेगा फंड, बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन में एक लाख तक जीतने का मौका

विज्ञापन
Mahakumbh of entrepreneurship today IIT will start startup
डेमो पिक

विस्तार

उद्यमिता के महाकुंभ ‘एंटरप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव’ में शुक्रवार को एक छत के नीचे देशभर के दिग्गज उद्यमी जुटेंगे। कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में आयोजित हो रहे कॉन्क्लेव का शुभारंभ सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना करेंगे। अध्यक्षता एचबीटीयू के कुलपति प्रो. एनबी सिंह करेंगे।
विज्ञापन

इसे अमर उजाला, टाई यूपी, एसबीईआरटीसी आईआईटी कानपुर की खास पहल ‘उत्थान अ-स्टार्टअप निर्माण’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। एचबीटीयू इस आयोजन का सह प्रायोजक है, जबकि डीएसटी टाइटल पार्टनर है। इस महाकुंभ में स्टार्टअप इन्वेस्टर्स, मेंटर्स और आइडिया का संगम भी होगा। देशभर से आ रहे दिग्गज प्रदेश के विकास के लिए कई अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे। इसके नतीजों को केंद्र और राज्य सरकारों को भेजा जाएगा, ताकि उस पर अमल किया जा सके। कॉन्क्लेव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर होंगे। इस मौके पर सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री से सीधा संवाद
कॉन्क्लेव में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना प्रतिभागियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह उद्यमिता और उद्योग से जुड़े सवालों के भी जवाब देंगे। इसके अलावा वह एंटरप्रिन्योरशिप को ले प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसटी और आईआईटी शुरू कराएगा स्टार्टअप

Mahakumbh of entrepreneurship today IIT will start startup
डेमो पिक
कॉन्क्लेव में चयनित स्टार्टअप आइडिया को साकार करने के लिए केंद्र सरकार से डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और आईआईटी कानपुर का सिडबी इनोवेशन सेंटर आपकी मदद करेगा। न सिर्फ आइडिया को बेहतर रूप देने में, बल्कि आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

ये हैं कार्यक्रम के मुख्य पार्टनर
कार्यक्रम का टाइटिल पार्टनर डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) होगा। इसके अलावा आईआईटी कानपुर का सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर इंक्यूबेशन पार्टनर है। अन्य पार्टनर में एक्सिस कॉलेज, मेडी टेस्टी, की-रोज, टिकटिंग पार्टनर टाउनस्क्रिप्ट, आउटरीच पार्टनर के तौर पर आईआईटी कानपुर एल्युमिनी एसोसिएशन, इंवेस्टर पार्टनर वेंचर कैटेलिस्ट, बैंकिंग पार्टनर बैंक ऑफ इंडिया, टेक्नोलॉजी पार्टनर एमकेटी सॉफ्टवेयर और मैसर टेक्नोलॉजी हैं।
 

ये हैं कॉन्क्लेव के प्रमुख वक्ता

Mahakumbh of entrepreneurship today IIT will start startup
डेमो पिक
बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन में वेेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर अपूर्व रंजन शर्मा, सीएमएस के डायरेक्टर प्रो. एमए नकवी, जीएचएसएमआईआर के डायरेक्टर प्रो. राकेश प्रेमी, पीएसआईटी इंक्यूबेशन सेंटर के डीन डॉ. प्रणय वाल, राज्य की स्टार्टअप नीति पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सीए राजेश कसेरा अपने विचार व्यक्त करेंगे। इंक्यूबेशन एंड एंटरप्रिन्योरशिप अपर्च्यूनिटीज इन स्मार्ट सिटीज विषय पर द स्मार्ट सिटी ट्रांसफारमेशन के लेखक और एसएपी के पूर्व मैनेजिंग पार्टनर अमिताभ सत्यम, एस्पिन नैनोटेक के फाउंडर सीईओ संदीप पाटिल, मैनेजिंग इंजीनियर सिटी ऑफ शिकागो के अनुपम वर्मा, चीफ डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट विद जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के एमपी सिंह, आइडिया जेनरेशन के महत्व पर सेंटर फॉर डिसरप्टिव इनोवेशन एंड इंटरप्राइज के चेयरमैन डॉ. आशुतोष खन्ना के अलावा विभिन्न विषयों पर डीन रिसोर्स एंड एल्युमिनी प्रो. बीवी फणी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसफार्मिंग इंडिया के अमित श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्रो वेस्ट कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नूपुर टंडन, आईआईटी के बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय, आईआईटी के इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. दीपू फिलिप के व्याख्यान होंगे।
 
इन्हें मिलेगा उत्थान एक्सीलेंस अवॉर्ड- 2018
- प्रो. बीवी फणी, डीन रिसोर्स एंड एल्युमिनी
- डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, को-फाउंडर और प्रेसिडेंट वेंचर कैटेलिस्ट
- डॉ. सोमेश राजबर्धन, फाउंडर मेडीटेस्टी
- अंकित अग्रवाल : को-फाउंडर हेल्पअस ग्रीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed