फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Magic of batting and bowling on display at Under-15 women's trials

Kanpur News: अंडर-15 महिला ट्रायल में दिखा बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जादू

Thu, 11 Jun 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Magic of batting and bowling on display at Under-15 women's trials
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में चल रहा अंडर-15 महिला खिलाड़ियों का ट्रायल बुधवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों तक 325 खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जादू चला। अपनी तकनीक, रणनीति और मजबूत इच्छा शक्ति से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। गुरुवार से सीनियर खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कमला क्लब में आयोजित ट्रायल के तीसरे दिन 110 खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल और फिटनेस से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। महिला चयन समिति की सदस्य प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा और श्वेता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से देखा। चयन समिति बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को यूपीसीए के मुख्य ट्रायल के लिए चुनेगी।
विज्ञापन


गुरुवार से कमला क्लब में दो दिवसीय सीनियर महिला ट्रायल शुरू होगा। चयन प्रक्रिया में प्रदेश भर की करीब 200 महिला क्रिकेटर भाग लेंगी।ट्रायल के माध्यम से कई नई और प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed