फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Madrasa Board exams will be held today at six centres.

Kanpur News: आज छह केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board exams will be held today at six centres.
कानपुर। नौ फरवरी से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दो पालियों में मुंशी (फारसी)- मौलवी अरबी (समकक्ष हाईस्कूल) और आलिम अरबी-फारसी (समकक्ष इंटरमीडिएट) की परीक्षा होगी। इसके लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर जिलाधिकारी ने गुरुवार को चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ दो सचल दल टीमों का गठन हुआ है। ये टीमें परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगी। राम गोपाल कटियार आदर्श इंटर कॉलेज बकोठी बिल्हौर, सिद्दीक फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, एमएम अली मेमोरियल इंटर कॉलेज, तालिमुल इस्लाम हायर सेकेंडरी स्कूल, मदरसा कौमी दानिश गाह गर्ल्स स्कूल, कै. सुखवासी जनता इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। छात्राओं यहां 2187 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। दो पालियों में सुबह आठ से 11 और दोपहर तीन से शाम बजे तक परीक्षाएं होंगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों में सचल दल टीमों की निगरानी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed