फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Madhya Pradesh Chief Minister reviewed the development works of Dharmanagari

UP: मप्र के मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी के विकास कार्यों की समीक्षा की, काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए

Tue, 14 Jan 2025 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धर्मनगरी पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। साथ ही काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Minister reviewed the development works of Dharmanagari
मप्र के मुख्यमंत्री धर्मनगरी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धर्मनगरी में अब शराब बंदी रहेगी। योजनाओं का शिलान्यास किया। विकास कार्यों के लिए अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि भगवान रामकी नगरी के पुराने वैभव को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सोमवार की देर रात लगभग दो बजे धर्मनगरी के आरोग्यधाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने मकर संक्राति पर्व चित्रकूट में मनाया। मंगलवार को कामदनाथ व वनदेवी मंदिर में दर्शन व पूजन के बाद आरोग्यधाम के सभागार में प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट का विकास अयोध्या की तरह किया जाएगा। चित्रकूट तीर्थ के पुराने वैभव का ख्याल रखा जाएगा। भगवान श्रीराम जहां-जहां रहे। उन स्थानों का विकास किया जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण जारी है। मंदाकिनी नदी के घाटों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


रामायण पार्क का निर्माण किया जा रहा है। विकास कार्य के लिए धर्म नगरी के आश्रमों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। कहा कि चित्रकूट विकास के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस मौके पर मध्यप्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, डीएम अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2028 में उज्जैन में महाकुंभ, व्यवस्था समझने अफसर पहुंचे प्रयागराज
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छी की है। पहले दिन करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया है। यह कुंभ सभी के लिए फलदायी होगा। 2028 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी कुंभ मेला लगेगा। इसके लिए मध्यप्रदेश के अधिकारियों को प्रयागराज भेजा गया है ताकि वहां किस तरह से व्यवस्था की गई है उसको देखें।


संघ के पदाधिकारियों से की मुलाकात
सीएम डॉ. यादव ने स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों भी मुलाकात की। प्रमुख रूप से संघ के सुरेश सोनी से वह मिले। इसके बाद वह नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल के आवास पर पहुंचे। यहां उनके भाई का तिलक के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह व विधायक सुरेंद्र गहरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed