{"_id":"6654c45e0b51cbc2630f2f2c","slug":"madhaugarh-defeated-kundaul-by-eight-wickets-etawa-news-c-216-1-etw1004-112191-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: माधौगढ़ ने कुंदौल को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: माधौगढ़ ने कुंदौल को आठ विकेट से हराया
Mon, 27 May 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 27 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
इटावा। चंबल म्यूजियम की ओर बीहड़ क्षेत्र के चौरैला मैदान में आयोजित चंबल क्रिकेट लीग सीजन-3 के दसवें दिन माधौगढ़ और कुंदौल टीमों के बीच दूसरे चरण का मुकाबला खेला गया। इसमें माधौगढ़ ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी कुंदौल टीम निर्धारित 12 ओवर भी नहीं खेल पाई और 11 ओवर में महज 53 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी माधौगढ़ टीम ने 4.5 ओवर में 54 रन बनाए और मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।
माधौगढ़ टीम के कप्तान हिमांशु नाबाद 26 रन बनाए। रामजी ने दो ओवर में दो रन देकर तीन विकेट लेकर मेन ऑफ द मैच रहे। उन्हें समाजसेवी चित्तर सिंह परिहार ने ट्राफी से सम्मानित किया। दूसरा मैच मरदानपुरा और ललूपुरा टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
मरदानपुरा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ललूपुरा टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। जवाब में उतरी मरदानपुरा की टीम ने 9.2 ओवर में 107 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमें कपिल ने नाबाद 41 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए और उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया। ट्राफी कृपा शंकर और अशोक दुबे ने प्रदान की।
नगला सबल ने सैफई को दो विकेट से हराया
भरथना। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला भोज में हरिद्वारी महाराज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार रात नगला सबल इलेवन व सैफई क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें नगला सबल की टीम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सैफई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज गौरव यादव ने 27 रन बनाकर निर्धारित 10 ओवर में 80 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नगला सबल इलेवन के बल्लेबाजों ने 8.1ओवर में दो विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज राज परिहार ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 18 रन बनाए और उन्हें मेन ऑफ द मैच हासिल किया। रितेश, इंद्रेश, ललित यादव, आसू, अमरदीप,अनुपम,विजय,मोनू,राहुल, सोनू रहे। (संवाद)