डायल 100 का बनाया मजाक, महाशय को ढूंढती रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। शख्स अपने घर से फरार मिला। जहां मामला पुलिस से जुड़ जाता है वहां गंभीरता स्वंय आ जाती है इसलिए इसे मजाक तो कतई नहीं समझा जा सकता और न ही आरोपी को यूं ही जाने दिया जा सकता। ऐसा मामलों में अमूमन कुछ दिनों हवालात की हवा भी खानी पड़ती है।
लेकिन इस मामले में तो अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। उल्टा पुलिस आरोपी का नाम छुपाती नजर आई। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिला। यूपी के कानपुर देहात के भीतरगांव की ये घटना शनिवार शाम सामने आई। पुलिस ने युवक के परिजनों से दंडात्मक कार्रवाई बात कही लेकिन बाद में पूरा मामला रफादफा होते नजर आया।
इस मामले के बारे में जानने की कोशिश की गई तो पुलिस युवक का नाम बताने से भी कतराती नजर आई। आखिर ऐसा क्या हुआ था। जानकारी के मुताबिक भीतरगांव पुलिस की डायल हन्ड्रेड सेवा पर फोन कर शिकायतकर्ता ने कहा था- 'मैडम बहुत मच्छर लग रहे हैं, हमे उठाये लिये जा रहे हैं।' पुलिस तुरंत समझ गई थी कि कोई इस नंबर पर फोन कर मजाक कर रहा है। जब पुलिस गांव पहुचीं तो शिकायतकर्ता घर से भाग गया।