फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maa tujhe pranam Dance, singing and fancy dress competition in kanpur

‘मां तुझे प्रणाम’: डांस और सिंगिंग में दिखा हुनर, फैंसी ड्रेस में आज मौका 

Sun, 12 Aug 2018 10:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Maa tujhe pranam Dance, singing and fancy dress competition in kanpur
‘मां तुझे प्रणाम’ मुहिम के तहत लाजपत भवन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आज
गीत-संगीत और नृत्य का रविवार को ऐसा संगम हुआ कि हर कोई देखता ही रह गया। मौका था अमर उजाला कानपुर और जिला प्रशासन की ‘मां तुझे प्रणाम’ मुहिम के तहत सिंगिंग और डॉसिंग ऑडिशन का। कानपुर फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में एक तरफ संगीत का संग्राम हुआ तो दूसरी ओर खूबसूरत नृत्य के जरिए शहर के बच्चों ने समां बांध दिया। सिंगिंग में 172 छात्रों ने ऑडिशन दिया जबकि सोलो डांस में 92 व ग्रुप डांस में 43 टीमों ने शिरकत की। डांस ऑडिशन के जज कोरियोग्राफर शाहरूख अंसारी और राज श्रीवास्तव ने सोलो वर्ग में 15 प्रतिभागियों और ग्रुप डांस में 10 टीमों का फाइनल राउंड के लिए चयन किया। इसी तरह सिंगिंग ऑडिशन में संगीत विशेषज्ञ रेखा तिवारी ने 17 प्रतिभागियों को चयनित किया। अब इन दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड 14 अगस्त को लाजपत भवन में होगा। इसमें शामिल होने के लिए चयनित प्रतिभागियों को अपने साथ पैन ड्राइव में गाना और म्यूजिक लेकर आना होगा। जिसपर उन्हें परफॉरमेंस देनी होगी। 
विज्ञापन

 

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आज शामिल होने का मौका

Maa tujhe pranam Dance, singing and fancy dress competition in kanpur
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में आज तीन से आठ साल तक के बच्चे कर सकते हैं शिरकत
तीन से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। इस आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसकी थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें शामिल होने के लिए आज सुबह दस बजे पहुंचें लाजपत भवन। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं कराया है वो स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं और सात अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के कुलपति प्रो. एनबी सिंह शामिल होंगे।

सजाएं चौराहे और अपार्टमेंट, पाएं हजारों के इनाम
यदि आप किसी व्यापार मंडल अथवा सामाजिक संगठन से जुड़े हैं तो मां तुझे प्रणाम रैली रूट के किसी भी चौराहे की सजावट कराके हजारों रुपये के पुरस्कार जीत सकते हैं। इसी तरह अपार्टमेंट के बाशिंदें हैं तो अपने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) से संपर्क करके पूरे अपार्टमेंट को सजा सकते हैं। श्रेष्ठ सजावट वाले तीन चौराहों और तीन अपार्टमेंट को क्रमश: 11000, 5000 और 3000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सजावट वाले अन्य सभी अपार्टमेंट और चौराहों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए 13 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9140856218 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त की शाम को अपने अपार्टमेंट या चौराहे की सजावट वाली फोटो 9307911933 पर वाट्सएप करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेष्ठ झांकी को 31,000 का पुरस्कार

Maa tujhe pranam Dance, singing and fancy dress competition in kanpur
डांस और सिंगिंग में दिखा हुनर
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहर भर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इसमें हर साल सैकड़ों की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। इस बार आप भी मनमोहक झांकी सजाएं और इनाम जीतें। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत करने के साथ ही रैली में शामिल हुईं सभी झांकियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसी तरह यदि आपमें लिखने का हुनर है अथवा नाच, गाने में रुचि रखते हैं तो देर क्यों, आज ही कराएं कई प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन। इसमें ढेरों इनाम भी जीत सकते हैं। ये प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगी।

15 अगस्त तक भेजें पेंटिंग
स्कूली छात्र-छात्राएं प्रदूषण मुक्त शहर की पेंटिंग बनाकर पुरस्कार जीत सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित भी किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में इस बार की थीम है पॉलिथीन मुक्त कानपुर और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है, जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राएं और दूसरा सीनियर वर्ग जिसमें सातवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। टॉप तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

25 शब्दों में भेजें स्लोगन

Maa tujhe pranam Dance, singing and fancy dress competition in kanpur
डांस और सिंगिंग का ऑडिशन
यदि आपमें लिखने का हुनर है तो स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। स्लोगन देशभक्ति थीम पर अधिकतम 25 शब्दों में होना चाहिए। इसे 15 अगस्त तक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज के पते पर भेजना है। छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

लाजपत भवन में आज के कार्यक्रम
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से।
- शहर के 10 फूड एक्सपर्ट और शेफ को सम्मानित किया जाएगा।
 

जीतें हजारों के नकद पुरस्कार

Maa tujhe pranam Dance, singing and fancy dress competition in kanpur
सिंगिंग का ऑडिशन
प्रतियोगिता              प्रथम पुरस्कार  द्वितीय पुरस्कार  तृतीय पुरस्कार   सांत्वना पुरस्कार
झांकी सजावट
           31,000       21,000         11,000
अपार्टमेंट/चौराहा सजावट 11,000         5,000          3,000
स्लोगन                    3,000          2,000         1,000 तीन सांत्वना पुरस्कार
पेंटिंग (जूनियर वर्ग)       3,000          2,000         1,000 तीन सांत्वना पुरस्कार
पेंटिंग (सीनियर वर्ग)      3,000          2,000         1,000 तीन सांत्वना पुरस्कार
डांस (सोलो)             3,000          2,000         1,000
डांस (ग्रुप)                3,000          2,000         1,000
सिंगिंग                     3,000          2,000         1,000

सोलो डांस ऑडिशन में इनका हुआ चयन
कंचन शर्मा, अभिजीत वर्मा, मन्नत कौर, आदित्य वर्मा, पायल, रश्मी पासवान, वरलीन कौर, रूचि खरवार, शौर्यांसत्री, शौर्य, आस्था पांडेय, कशिश गुप्ता, जान्हवी तिवारी, केडीएमए स्कूल और स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल।

ग्रुप डांस ऑडिशन की चयनित टीमें
श्री विनायक ग्रुप, मन्नत डांस ग्रुप, आर्यन्स ग्रुप, एटीएफ डांस ग्रुप, डीपीएस आजाद नगर, चिंटल्स स्कूल, दुर्गा प्रसाद हंसपुरम, केडीएमए स्कूल, राधा कृष्णा स्कूल और स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल।

सिंगिंग में इनका चयन
इवा मिश्रा, तरुण भटनागर, आदित्य शर्मा, सिद्घी खरे, रिद्घी खरे, प्रेरणा शर्मा, अमृता कमल, साक्षी सिंह, निशू निषाद, मनीषा त्रिपाठी, गौरिशा श्रीवास्तव, सिद्घांत शुक्ला, चाणक्य शर्मा, डीपीएस आजाद नगर, चिंटल्स स्कूल, दुर्गा प्रसाद हंस पुरम, केडीएमए स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed