फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लोग हो जाएं सावधान

Fri, 20 Jul 2018 11:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 11:38 AM IST
सार

-27 जुलाई को पड़ रहे चंद्रग्रहण का असर भारत समेत चीन, रूस आदि देशों में असर रहेगा

विज्ञापन
Lunar eclipse on July twenty seven
डेमो पिक
27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर खग्रास चंद्रग्रहण पड़ रहा है। ग्रहण रात 11:55 बजे से प्रारंभ होगा और रात 3:51 बजे तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल रात्रि 1:53 बजे पर होगा। यह भारत के अतिरिक्त आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, फ्रांस, सिंगापुर, रूस, चीन, अफ्रीका के अनेक हिस्सों में यह ग्रहण दिखाई देगा।

 

Trending Videos
Lunar eclipse on July twenty seven
डेमो पिक

भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने बताया कि आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 27 जुलाई को खग्रास चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इसके अगले दिन सावन मास प्रारंभ हो जाएगा।

 

Lunar eclipse on July twenty seven
डेमो पिक

ग्रहण के दिन दोपहर 12:34 बजे तक भद्रा है और उसी समय गुरु पूर्णिमा गुरु वेदव्यास का जन्मोत्सव देशभर में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने-अपने गुरु का पूजन करते हैं और संस्मरण सुनाते हैं। रात में चंद्रग्रहण पड़ रहा है जो संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। इसका काल खंड लगभग 3 घंटे 56 मिनट तक है।


आगे की स्लाइड में पढ़ें- सूतक काल दोपहर मे...

विज्ञापन
विज्ञापन

सूतक काल दोपहर में प्रारंभ होगा

Lunar eclipse on July twenty seven
डेमो पिक
खग्रास चंद्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई को दोपहर 2:55 बजे पर लग जाएगा। पर बालक, वृद्ध और रोगी शाम 5:55 बजे तक भोजन ले सकते हैं। यदि असाध्य रोगी है तो डाक्टर द्वारा बताए गए समय पर दवा लेता रहे। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। यदि संभव हो तो अपनी मां की सलाह पर पेट पर लाल मिट्टी यानी गेरू का लेप लगा सकती है।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- राशि पर ग्रहण का असर... 

विज्ञापन

राशि पर ग्रहण का असर

Lunar eclipse on July twenty seven
डेमो पिक
मेष- चली आ रही समस्या का समाधान, भौतिक सुखों में वृद्धि, नई नौकरी, प्रमोशन, चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता। 
वृष- भावुकता पर नियंत्रण रखें, किसी के कार्यों में हस्तक्षेप न करें और न ही अपने कार्यों में हस्तक्षेप स्वीकार करें, अपनी और परिवार की प्रतिष्ठा ध्यान में रखें, सम्मान प्रभावित हो सकता है। 
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed