फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अब कुछ ऐसा है बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का हाल

Fri, 20 Jul 2018 07:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
 jail administration alert for Mukhtar Ansari security
बैरक में ही सिमटे विधायक मुख्तार अंसारी
मुन्ना बजरंगी की हत्या मंडल कारागार में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आजादी में आड़े आ गई है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही मुख्तार अंसारी भी लगातार चर्चा में हैं। जेल में अब उनकी आजादी पर तमाम बंदिशें लागू हो गई हैं। यहां तक कि उनके साथ बैरक में निरुद्ध मात्र तीन अन्य बंदियों की भी चहल-कदमी पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्तार से जेल में मिलने आने वाले लोगों की संख्या गिनती मात्र की है। मुख्तार अंसारी अाजकल कुछ गिन-चुने लोगों से ही मुलाकात करते हैं। इन लोगों में ज्यादातर उनके परिवार और रिश्तेदारी के लोग होते हैं। 
Trending Videos
 jail administration alert for Mukhtar Ansari security
बैरक में ही सिमटे विधायक मुख्तार अंसारी
ये अपनी बैरक के परिसर (अहाते) की सीमा नहीं लांघ पा रहे। उधर, मुख्तार अंसारी का अधिकांश समय बैरक के अंदर ही गुजर रहा है। मुलाकातियों की संख्या भी अब न के बराबर रह गई है। विधायक अंसारी 21 मार्च 2017 को बांदा जेल लाए गए थे। जेल की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली बैरक संख्या-16 में उन्हें रखा गया है। जेल की इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
 jail administration alert for Mukhtar Ansari security
बैरक में ही सिमटे विधायक मुख्तार अंसारी
यह बैरक अन्य बैरकों से अलग-थलग और काफी दूर है। इस बैरक की क्षमता यूं तो लगभग 30 बंदियों की है, लेकिन मुख्तार अंसारी के साथ सिर्फ तीन बंदी रखे गए हैं। वह भी मामूली धाराओं में निरुद्ध किए गए बांदा जिले के ही बाशिंदे हैं। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के पहले तक मुख्तार अंसारी बैरक से निकलकर अहाते तक चहल-कदमी कर लेते थे। लेकिन इन दिनों मुख्तार अपनी बैरक से बहुत कम ही बाहर निकलते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
 jail administration alert for Mukhtar Ansari security
बैरक में ही सिमटे विधायक मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी पहले तो मुलाकातियों से बैठकर बतिया भी लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अपनी सुरक्षा को लेकर जहां अंसारी खुद चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ जेल प्रशासन भी उनकी सलामती के लिए चौकन्ना है। स्थिति यह है कि मुख्तार अंसारी से सिर्फ वही मुलाकात कर पाता है, जिससे वे खुद मिलना चाहते हैं। अंसारी के परिजनों, जिनमें पत्नी और बेटे आदि शामिल हैं, वह मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
 jail administration alert for Mukhtar Ansari security
बैरक में ही सिमटे विधायक मुख्तार अंसारी
पिछले रविवार को उनके दो बेटों ने मुलाकात की थी। अगले दिन सोमवार को दो अन्य परिचित मिले थे। ये उनके क्षेत्र के राजनीतिक लोग बताए गए हैं। हालांकि जेल प्रशासन ऐसी कोई भी जानकारी देने से पूरी तरह परहेज बरत रहा है। विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब आर्मरी गन लूटकांड के मुख्य आरोपियों से भी दूर और सतर्क रखा जा रहा है। इसे मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

जानें सुनील राठी की 'क्राइम कुंडली', जेल में कैसे बीती पहली रात, अब 'कुख्यात डॉन' की होगी ये पहचान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed