{"_id":"5a6e0d474f1c1b4d588b54f7","slug":"lunar-eclipse-2018-rare-super-blood-blue-moon-visible-on-january-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2018 खग्रास चन्द्र ग्रहण में इन राशियाें पर हाेगा महाप्रभाव, ग्रहणकाल में करें यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2018 खग्रास चन्द्र ग्रहण में इन राशियाें पर हाेगा महाप्रभाव, ग्रहणकाल में करें यह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
साल 2018 में दो चंद्र ग्रहण घटित होंगे। पहला चंद्र 31 जनवरी को दिखाई देगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई में होगा। ये दोनों पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे और भारत सहित अन्य देशों में दिखाई देंगे।
Trending Videos
डेमो पिक
31 जनवरी को वर्ष 2018 का पहला ग्रहण होगा। यह खग्रास चन्द्रग्रहण होगा। इसकी शुरुआत 31 जनवरी को दोपहर 04.21 से होगी और समापन रात्रि 09.38 पर होगा। इसका मध्यकाल सायं 06.59 पर होगा। भारत में यह ग्रहण सायं 06.21 से 09.38 तक देखा जा सकेगा। ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में होगा। यह ग्रहण भारत वर्ष में दृश्य होगा इसलिए धार्मिक सूतक मान्य होगा।
डेमो पिक
मेष - नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका से जुड़े सभी क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संपत्ति सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। ग्रहण के दौरान शिव जी की उपासना करें. ग्रहण के बाद हरी वस्तुओं का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
वृषभ- करियर में बदलाव के योग हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। निर्णयों में सावधानी रखें. अचानक धन लाभ होने की संभावना। ग्रहणकाल में कृष्ण जी की उपासना करें। ग्रहण के बाद लाल फल का दान करें।
विज्ञापन
डेमो पिक
मिथुन -धन हानि हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। आंखों और कान नाक गले का ध्यान रखें। ग्रहणकाल में बजरंग बाण का पाठ करें। ग्रहण के पश्चात सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।