फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lucky draw of pradhan mantri awas yojana on 14th august

पीएम आवास की दूसरी लॉटरी 14 अगस्त को, सकरापुर के 1666 फ्लैटों समेत पनकी के फ्लैटों का होगा ड्रा

Fri, 26 Jul 2019 03:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
lucky draw of pradhan mantri awas yojana on 14th august
प्रधानमंत्री आवास योजना
केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में आवेदन के बाद फ्लैट मिलने की उम्मीद लगाए 2500 से अधिक आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। केडीए ने सकरापुर-चकेरी, महावीर नगर एक्सटेंशन व रामगंगा एंक्लेव पनकी के फ्लैटों के लिए ड्रा कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


14 अगस्त को ड्रा संभावित है। केडीए वीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  पीएम आवास के लिए केडीए का यह दूसरा ड्रा होगा। पीएम आवास योजना के अंतर्गत केडीए ने इस साल की शुरुआत में 6430 फ्लैटों का लॉटरी ड्रा निकाला था।
विज्ञापन


इन आवंटियों को आवंटन पत्र देने की प्रक्रिया जारी है। केडीए ने सकरापुर में निर्माणाधीन 2208 फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके अलावा महावीर नगर विस्तार योजना और रामगंगा एंक्लेव में बचे फ्लैटों का भी ड्रा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकरापुर के लिए सूडा की ओर से अब 1666 आवेदकों का सत्यापन कराया जा चुका है। अन्य योजना के आवेदकों का सत्यापन जारी है। जितने आवेदकों का सत्यापन पूरा हो जाएगा, उनके बीच ड्रॉ करा दिया जाएगा। ड्रा को सफलता से कराने के लिए केडीए वीसी ने नौ सदस्यीय टीम बनाई है। ड्रा दो से तीन दिन तक चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed