{"_id":"68a394a7f5f8ea783f0312d7","slug":"lucknows-constable-aims-pistol-at-pradhans-brother-it-falls-while-running-away-kanpur-news-c-12-knp1001-1232043-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लखनऊ के सिपाही ने प्रधान के भाई पर तानी पिस्टल, भागते समय गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लखनऊ के सिपाही ने प्रधान के भाई पर तानी पिस्टल, भागते समय गिरी
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ में तैनात सिपाही पर पिस्टल तानने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप बिधनू के पसे का पुरवा गांव के प्रधान के भाई अंकित सिंह ने लगाया है।
एडीसीपी साउथ को दिए प्रार्थना पत्र पर उन्होंने लिखा है कि आरोपी सिपाही उन्हें जब धमका रहा था तो उनके शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके से भागने के दौरान सिपाही खूंटे से टकराकर गिर गया। इस दौरान उसकी पिस्टल और 10 कारतूस वहीं गिर गए जिन्हें उन्होंने बिधनू थाने में जमा करा दिया। एडीपीसी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर उनके पास आई है। सिपाही पर आरोप लगे हैं। बिधनू पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।