फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lovers Couple Married by hardoi Police

प्रेमियों की व्यथा सुनकर पसीजा 'पुलिसवालों का दिल', जनाती-बराती बनकर करा दी शादी

Mon, 24 Dec 2018 09:34 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 24 Dec 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Lovers Couple Married by hardoi Police
सांडी के वनखंडीनाथ मंदिर में फेरे लेते प्रेमी युगल।

यूपी के हरदोई में सांडी थाना पुलिस ने वनखंडीनाथ मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई। शादी कार्यक्रम में युवती के परिजन भी मौजूद थे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण रस्में भी पुलिसकर्मियों ने ही निभाईं। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरौली कठेरियान निवासी आरती (22) पुत्र रामकिशोर ने लगभग एक सप्ताह पहले सांडी एसओ अरुणेश गुप्ता से मिलकर अपनी पीड़ा बताई थी। एसओ से युवती ने कहा था कि उसके प्रेम संबंध पाली थाना क्षेत्र के गुटकामऊ निवासी सोनू (25) पुत्र ब्रम्हादीन से है।

विज्ञापन

 

आरोप लगाया था कि सोनू पर उसके परिजनों ने दबाव बना दिया है, जिससे वह चाहते हुए भी शादी नहीं कर पा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने जांच करवाई। एसओ का दावा है कि जांच पड़ताल में इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहे हैं।

विज्ञापन

 

एसओ ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग होने के साथ पढ़े लिखे भी हैं। इस पर दोनों की शादी मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान से करा दी गई। पंडित विजय मिश्रा ने विवाह कराया। इस मौके पर व्यापारी चंद्रभूषण रस्तोगी, शील गुप्ता, सभासद आमोद त्रिवेदी, पुनीत बाजपेई, पीयूष पाठक, सोनू शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र के अलावा आरती की मां निर्मला, दादी रामवती, दो भाई रोहित और मोहित भी मौजूद थे। पुलिस और संभ्रांत लोगों ने वर-वधू को उपहार भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed