{"_id":"5c46cfe9bdec22738e36a160","slug":"lovers-committed-suicide-in-unnao-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में घरवाले बने रोड़ा, दोनों ने मौत को इस तरह लगाया गले कि सिहर उठा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में घरवाले बने रोड़ा, दोनों ने मौत को इस तरह लगाया गले कि सिहर उठा जिला
Tue, 22 Jan 2019 01:58 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी केे उन्नाव जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि घरवाले प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। जिसके चलते दोनों ने ऐसा दर्दनाक कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डेमो पिक
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसैला गांव में युवक व युवती के शव आम के पेड़ पर दुपट्टेे से लटके मिले। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने आत्महत्या की है। लड़की की जेब से पुलिस को मोबाइल व आधार कार्ड मिला है। पुलिस युवक के मोबाइल की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार एक साल से लड़के व लड़की एक दूसरे को जानते थे। हालांकि अलग अलग धर्म के होने की वजह से उनके परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी रोशनी (१७) पुत्री शेर अली सोमवार दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात तक पता न चलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
डेमो पिक
मंगलवार सुबह गांव से पांच सौ मीटर दूर कुसैला में आम की बाग में ग्रामीणों ने रोशनी व एक युवक का शव आम के पेड़ से एक ही दुपट्टे से लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर रोशनी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवक की पहचान सदर कोतवाली के पूरन नगर निवासी मनीष (२२) पुत्र शिवनाथ के रूप में की। रोशनी के पिता शेर अली के अनुसार मनीष की बुआ कुसुमा पत्नी रमेश फाजिलपुर में ब्याही है। मनीष का बुआ के घर आना जाना था। पुलिस के अनुसार बुआ के घर आने जाने की वजह से वह रोशनी के करीब आ गया था। सीओ गौरव त्रिपाठी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनीष व रोशनी के बीच प्रेम संबध था। सोमवार रात दोनों ने स्कार्फ से आम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
ग्रामीणों की सूचना पर फारेंसिंक एक्सपर्ट व डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। युवक व युवती के परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शहर के पूरन नगर निवासी मनीष ने सोमवार रात लगभग दो बजे बुआ कुसुमा को फोन किया था। बुआ कुसुमा के अनुसार फोन करने के बाद मनीष काफी देर तक कुछ बोला नहीं। कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन मिलाया तो उसने कहा कि हम जा रहे हैं। कुसुमा ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। कुसुमा ने इस दौरान मनीष के माता पिता से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। मनीष बेंगलुरू में गमला बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
डेमो पिक
युवक के जेब से मिला ईअरफोन
प्रेेमी युगल के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट की आशंका में युवक व युवती के कपड़ों की तलाशी ली। युवक की जेब से पुलिस को मात्र ईयरफोन मिला। जबकि युवती की जेब से पुलिस को कीपैड वाला मोबाइल व आधार कार्ड मिला है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि लड़के के मोबाइल की तलाश की जा रही है।
लड़की के मोबाइल की खंगाली जाएगी काल डिटेल
सफीपुर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार ने बताया कि लड़की की जेब से मिले मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जाएगी। उन्होंने बताया कि घर से निकलने से पहले लड़की की लड़के से बात जरूर हुई होगी। लड़की की और किन किन लोगों से बात हुई इसकी जांच कराई जाएगी।
प्रेेमी युगल के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट की आशंका में युवक व युवती के कपड़ों की तलाशी ली। युवक की जेब से पुलिस को मात्र ईयरफोन मिला। जबकि युवती की जेब से पुलिस को कीपैड वाला मोबाइल व आधार कार्ड मिला है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि लड़के के मोबाइल की तलाश की जा रही है।
लड़की के मोबाइल की खंगाली जाएगी काल डिटेल
सफीपुर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार ने बताया कि लड़की की जेब से मिले मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जाएगी। उन्होंने बताया कि घर से निकलने से पहले लड़की की लड़के से बात जरूर हुई होगी। लड़की की और किन किन लोगों से बात हुई इसकी जांच कराई जाएगी।